{"_id":"5760369d4f1c1bb26511c2d8","slug":"tortoise-running-speed-duntri-iced-road-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुआगति से चल रहा धौंतरी-ठांडी मार्ग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुआगति से चल रहा धौंतरी-ठांडी मार्ग का काम
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौंतरी से ठांडी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य की धीमी रफ्तार और घटिया गुणवत्ता ग्रामीणों की परेशानी का सबब बनती जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क दुरुस्त नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धौंतरी से ठांडी तक महज 7.3 किमी सड़क के सुधारीकरण का जिम्मा एडीबी लोनिवि को सौंपा गया था। 5.40 करोड़ रुपये लागत से जुलाई 2014 में शुरू हुआ यह कार्य अनुबंध के मुताबिक दिसंबर 2015 तक पूरा होना था। छह माह का समय विस्तार मिलने के बाद भी स्थिति यह है कि सड़क अभी तक तैयार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण का मलबा भी गाड गदेरों में उड़ेला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क समय पर तैयार हो जाती, तो इस बार चार धाम यात्रा इसी मार्ग से होकर गुजरती। जिससे न सिर्फ तीर्थयात्रियों को धौंतरी-कमद-अयांरकाखाल-बूढ़ाकेदार होते हुए गंगोत्री से केदारनाथ पहुंचने में करीब 15 किमी कम दूरी तय करनी पड़ती, बल्कि यात्रा रूट से जुड़ने पर ग्रामीणों को भी फायदा मिलता।
विज्ञापन
अभी तक तीर्थयात्री धौंतरी से लंबगांव-केमुंडाखाल-चमियाला होते हुए केदारनाथ की ओर जाते हैं। क्षेत्र के शावल चंद, अनिल सेमवाल, गब्बर सिंह, डबल सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह आदि ने धौंतरी से ठांडी तक सड़क की गुणवत्ता में सुधार और शीघ्र काम पूरा नहीं होने पर 22 जून से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
कमद से अयांरकाखाल तक सड़क का कटान एवं सोलिंग का कार्य मार्च 2016 में पूरा हो चुका है। सड़क को आरटीओ पास कराने को कहा गया है। इस पर द्वितीय चरण में डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इस सड़क के बनने से गंगोत्री से केदारनाथ धाम के बीच की दूरी कुछ कम हुई है।
अशोक चौहान, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड उत्तरकाशी।
अनुबंध के मुताबिक ठेकेदार को धौंतरी-ठांडी मोटर मार्ग का काम तीस जून 2016 तक पूरा करना है। तय अवधि में काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार से पेनल्टी वसूली जाएगी। कार्य की प्रगति को देखकर इस साल दिसंबर से पहले काम पूरा होने की उम्मीद है। गुणवत्ता की शिकायत की पड़ताल कराई जाएगी।
श्रीकांत शर्मा, ईई, एडीबी लोनिवि उत्तरकाशी।