फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tirthapurohit reached Sukki, took blessings of Nag Devta

सुक्की पहुंचे तीर्थपुरोहित, नाग देवता का लिया आशीर्वाद

Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Tirthapurohit reached Sukki, took blessings of Nag Devta
उत्तरकाशी के उपला टकनौर क्षेत्र में देव आशीर्वाद यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : UTTER KASHI
चारधाम देवस्थानम बोर्ड व एक्ट के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों की देव आशीर्वाद यात्रा जारी है। यात्रा के तहत पुरोहितों ने सुक्की गांव में नाग देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ जन समर्थन जुटाया गया।
विज्ञापन

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि यात्रा में आठ गांव के ग्रामीण शामिल हुए हैं। इधर, गंगोत्री धाम में भी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का धरना जारी है। मंगलवार को राकेश सेमवाल, दीपक सेमवाल, रमाकांत, अशोक सेमवाल, महेश सेमवाल, प्रदीप, अरुण सेमवाल, अजय सेमवाल, ज्योतिशरण, प्रवीण सेमवाल, गजेंद्र सेमवाल, कृष्णा सेमवाल, वीरेंद्र सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल, मनोहरी, अनूप, प्रभाती सेमवाल, कामेश्वर, कृष्णानंद, विमल, शिवप्रकाश सेमवाल, विनोद डिमरी, सुरेश सेमवाल आदि क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन

कल तैयार की जाएगी आंदोलन की रणनीति
रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने भावी रणनीति को लेकर दो सितंबर को गुप्तकाशी में बैठक आयोजित की है। मंगलवार को केदारनाथ में आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों का कहना था कि देवस्थान बोर्ड के विरोध में दो वर्ष से आंदोलन हो रहा है, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती और संतोष त्रिवेदी ने बताया कि गुप्तकाशी में होने वाली बैठक में घाटी के सभी तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed