{"_id":"6968e96c2ff9c38ed3073a12","slug":"tired-of-false-promises-villagers-in-the-assi-ganga-valley-are-now-in-the-mood-for-a-decisive-fight-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-117410-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: झूठे आश्वासनों से ऊबे ग्रामीण, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में अस्सी गंगा घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: झूठे आश्वासनों से ऊबे ग्रामीण, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में अस्सी गंगा घाटी
Thu, 15 Jan 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
बोले, दस दिन में नहीं सुधरी सड़क की स्थिति तो होगा जिला प्रशासन का घेराव
बदहाल सड़क के कारण आधे रास्ते से लौट रहे ट्रैकर्स
उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी के ग्रामीणों ने गंगोरी-अगोड़ा मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने और सेकू गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अगर उनकी मांगों पर दस दिन के भीतर अमल नहीं किया गया तो ग्रामीणों को उसके बाद जिला प्रशासन का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि हर बार ही झूठे आश्वासन दिए जाते हैंं लेकिन सड़क की स्थिति आज तक नहीं सुधरी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगोरी-संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त और बदहाल पड़ा है लेकिन आज तक उसकी स्थिति सुधारने के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़क से हर वर्ष देश और विदेश के हजारों पर्यटक और ट्रैकर्स डोडीताल पहुंचते हैं लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अब कई पर्यटक आधे रास्ते से लौट रहे हैं।
बदहाल सड़क के कारण दुर्घटनाओं में लोग जान गवां चुके हैं लेकिन आज तक विभाग की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। हर बार टेंडर लगाकर सड़क सुधारने का आश्वासन मिलता है। कई बार आंदोलन के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से इसके लिए किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर क्षेत्र का सेक्कू गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है जबकि इस पर दो बार सर्वे करवाया जा चुका है। इसलिए इन गांव के लोगों को आज भी करीब तीन से चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में डीएम प्रशांत आर्य ने अधिशासी अभियंता को इस संबंध में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैंं।