{"_id":"619a68cd39e71b1f7860e8da","slug":"three-tehsils-depend-on-one-tehsildar-utter-kashi-news-drn3966962126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तहसील एक तहसीलदार के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तहसील एक तहसीलदार के भरोसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जनपद की रर्वाइं घाटी में तीन तहसीलों का जिम्मा एक तहसीलदार के भरोसे है। वहीं जिले की सबसे बड़ी तहसील बड़कोट में 24 पटवारी के सापेक्ष मात्र 9 ही कार्यरत हैं। जिससे आम जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
जिले की करीब 52 प्रतिशत आबादी वाले रर्वाइं क्षेत्र में निवास करती है। क्षेत्र के अंतर्गत बड़कोट, पुरोला व मोरी तहसील में इकलौता तहसीलदार है। हालांकि तहसीलदार की पोस्टिंग पुरोला में है, लेकिन उन्हें बड़कोट व मोरी का अतिरिक्त कार्यभार देेखना पड़ रहा है। यही नहीं बड़कोट में नायब तहसीलदार का काम भी तहसीलदार को ही देखना पड़ रहा है। इसके अलावा इस तहसील में स्वीकृत पटवारियों के 24 पदों के सापेक्ष आठ पटवारियों से ही काम चलाया जा रहा है। जिसका प्रतिकूल असर सरकारी कामकाज पर पड़ने के साथ ही क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। नौगांव ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, कांग्रेस के संजय डोभाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत, अजबीन पंवार आदि ने शासन-प्रशासन से बड़कोट स्थायी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारियों की तैनाती की मांग की है। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि सीमित स्टाफ से समय से काम निपटाने का प्रयास किया जाता है। स्टाफ की कमी को लेकर जिले की बैठक में अवगत कराया गया है।