फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   three officers broke the government wall

तीन अधिकारियों ने तोड़ी सरकारी दीवार

Sun, 13 Nov 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
three officers broke the government wall
पूल्ड हाउस उत्तरकाशी में दीवार तोड़ कर इस तरह बनाई गई है पार्किंग - फोटो : UTTER KASHI
एक कहावत है उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, इस कहावत को उत्तरकाशी जनपद के कुछ अधिकारी चरितार्थ कर रहे हैं। यहां कुछ अधिकारियों ने अपने वाहन पार्क करने के लिए सरकारी आवासों की चहारदीवारी तोड़ दी थी। इस पीडब्ल्यूडी ने उन्हें दीवार बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन उक्त अधिकारी लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विकास भवन लदाड़ी क्षेत्र में बने पूल्ड हाउस में तीन अधिकारियों ने एक पखवाड़े पूर्व सरकारी आवास की चहारदीवारी तोड़कर अपने वाहनों को पार्क करने के लिए जगह बनाई थी। दीवार तोड़ने की अनुमति भी नहीं ली थी। इसपर पूल्ड हाउस का रखरखाव करने वाले पीडब्ल्यूडी ने इन अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। साथ ही नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर दीवार बनाने के निर्देश भी दिए थे लेकिन तीनों अधिकारियों ने अब तक दीवार नहीं बनवाई है।
विज्ञापन

उल्टा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि दीवार तोड़ने वाले अधिकारी यह कहकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं कि पूल्ड हाउस पीडब्ल्यूडी की भूमि पर नहीं बना है। पूल्ड हाउस पर कलेक्ट्रेट का स्वामित्व है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को नोटिस देने का अधिकार नही है। वहीं मानहानि के मुकदमे की धमकी पर पीडब्ल्यूडी ने भी अब कार्रवाई से हाथ पीछे खींच लिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि उक्त पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने दीवार तोड़ने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। पीडब्ल्यूडी पूल्ड हाउस का केवल रखरखाव करता है। पूल्ड हाउस पर स्वामित्व कलक्ट्रेट का है। उक्त अधिकारी उल्टा हमारे खिलाफ मानहानि का दावा करने की बात कह रहे हैं। -हिमांशु नौटियाल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी उत्तरकाशी।
जारी--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed