फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Thousands of devotees from the country and abroad took bath in Gangotri Dham

गंगोत्री धाम में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees from the country and abroad took bath in Gangotri Dham
गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजा भगीरथ की मूर्ति को मां गंगा की डोली पर रखकर मंदिर परिसर से भागीरथी घाट तक भव्य झांकी निकाली गई। पर्व पर हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने भागीरथी (गंगा) में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने राजा भगीरथ, मां गंगा व स्थानीय देवी-देवताओं की डोलियों की मंदिर प्रांगण से भागीरथी घाट तक झांकी निकाली। भागीरथी तट पर झांकी के पहुंचने के बाद गंगोत्री मंदिर समिति और गंगा पुरोहित सभा से जुड़े तीर्थपुरोहितों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ गंगा लहरी पाठ, गंगा सहस्त्रनाम पाठ, श्री सूक्त आदि के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि इस पावन पर्व पर मां गंगा अवतरित हुई थी। इस अवसर पर देशवासियों की खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, हरि सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, बसुदेव सेमवाल, सूर्या सेमवाल, दिनेश सेमवाल, माया सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, सुभाष सेमवाल, लोकेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कंडार देवता का जन्मोत्सव मनाया
गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री धाम में उत्तरकाशी बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता का जन्मोत्सव भी मनाया गया। धाम में कंडार देवता का जन्मोत्सव मनाने के लिए कंडार देवता की डोली क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ धाम की यात्रा पर थी। जो बीते बुधवार को भैरव घाटी पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार सुबह भैरवघाटी से गंगोत्री धाम पहुंची। इस दौरान धाम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने कंडार देवता की डोली के साथ भागीरथी की धारा में स्नान किया।
गंगा दशहरा पर किया पूजन, बांटा शरबत
गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को शहर में भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिला व्यापार मंडल की ओर से मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्य बाजार में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क शरबत वितरित किया गया। वहीं अष्टादश पुराण समिति, गंगा दशहरा समिति, हनुमान मंदिर समिति, पवित्रा लीला बाल वाटिका जिला व्यापार मंडल, उत्तरकाशी मंदिर की जीणोंद्धर समिति, राम सेवा दल गंगा आरती समिति की ओर से गंगा आरती कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान सुभाष चंद्र बडोनी, विरेंद्र बत्रा, रमेश चंदोक, धर्मेंद्र रावत, मुकेश सुपेनद, पंवार, अजय प्रकाश बड़ोला, अर्चना मुरारी, राखी रावत, अशोक कुमार, मान सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद

यमुनोत्री धाम व गंगनाणी में भक्तों ने लगाई डुबकी
गंगा दशहरा पर्व पर यमुनोत्री धाम व गंगा यमुना के संगम गंगनाणी में देव डोलियों व लोगों ने डुबकी लगाई। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल, अनोज उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में संगम चट्टी, हीना, के बाड़ागड्डी से भी देव डोलियों के साथ श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे और मां यमुना के उद्गगम स्थल में डुबकी लगाई। इधर, यमुनोत्री हाईवे पर लगे गंगा यमुना के संगम गंगनाणी में भी रर्वाइं क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे और कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। स्थानीय निवासी शिवमोहन बिष्ट ने बताया कि यहां पर सुबह से ही क्षेत्र से लोग अपने देवी-देवताओं के चिह्न लेकर पहुंचने लग गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed