फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   This year there will be no Sainik Diwali fair in Uttarkashi

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में इस साल नहीं होगा सैनिक दीपावली मेला

Thu, 03 Oct 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 03 Oct 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
This year there will be no Sainik Diwali fair in Uttarkashi
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में दीपावली से पूर्व होने वाले सैनिक दीपावली मेले का आयोजन स्थगित हो गया है। मेला आयोजन करने वाली विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मेला आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन नगर पालिका की ओर से मैदान को पार्किंग के लिए ठेके पर दिए जाने के चलते समिति ने मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से यहां विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सैनिक दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक विकास खंड की वीर नारियों को सम्मानित करने के साथ ही स्कूलों बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा पटाखा स्टॉल, बैंड डिस्पले, ढोल सागर और रासो नृत्य आदि का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहता है, जिसके लिए दूर-दराज से मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। इस बार नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) की ओर से रामलीला मैदान को नवंबर तक के लिए करीब 13 लाख लेकर पार्किंग के लिए ठेेके पर दिया गया है, जिससे ठेकेदार कंपनी द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण समिति से भी मेला अवधि के एवज में भी करीब तीन लाख मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति से जुड़े पूर्व सैनिकाें ने मेले के लिए रामलीला मैदान उपलब्ध नहीं होने पर अन्यत्र स्थान पर मेला आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेनि.) वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रामलीला मैदान के अलावा कहीं और सैनिक दीपावली मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस कारण इस वर्ष मेला आयोजन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। बताया कि अब अगले वर्ष ही मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed