फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There will be no shortage of playing field in Uttarkashi

उत्तरकाशी में अब नहीं रहेगी खेल मैदान की कमी

Mon, 13 Sep 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of playing field in Uttarkashi
जनपद मुख्यालय में खेल गतिविधियों के लिए मैदानों की कमी आड़े नहीं आएगी। वर्तमान में शहर क्षेत्र में तीन बड़े खेल मैदान उपलब्ध हैं। इसके अलावा पालिका क्षेत्र में दूरस्थ इलाकों के लिए पालिका खेल मैदानों का निर्माण करने जा रही है। पालिका का कहना है कि स्थान चयनित किए जा रहे हैं। प्रयास रहेगा कि जल्द ही खेल मैदानों का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

उत्तरकाशी पालिका क्षेत्र में खेल गतिविधियों के लिए अब मैदानों की कमी नहीं होगी। हालांकि वर्तमान में भी शहर क्षेत्र व इसके आसपास तीन मैदान खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें रामलीला मैदान (आजाद मैदान), मनेरा खेल स्टेडियम व पुलिस लाइन का मैदान शामिल हैं। मनेरा में खेल विभाग का इंडोर स्टेडियम भी बनकर तैयार हो गया है, जिससे यहां बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की उम्मीदें भी जग गई है। इसके अलावा अब पालिका लदाड़ी, जोशियाड़ा, गंगोरी व गणेशपुर में भी खेल मैदान बनाने पर विचार कर रही है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि पालिका क्षेत्र में अधिक से अधिक खेल मैदान तैयार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में खेल मैदान बनाए जाने के लिए स्थान चयनित किए जा रहे हैं। जल्द ही स्थान चयनित कर मैदानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed