फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There was no embezzlement or fraud at the bank; incorrect information was provided to the income tax department.

Uttarkashi News: बैंक में कोई गबन और घोटला नहीं, आयकर विभाग के पास गलत विवरण गया

Tue, 23 Dec 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 23 Dec 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
There was no embezzlement or fraud at the bank; incorrect information was provided to the income tax department.
जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने कहा, नहीं हुआ कोई गड़बड़झाला
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मुकेश महेश्वरी ने कहा कि बैंक में 200 करोड़ रुपये का गड़बड़झाला नहीं हुआ है बल्कि बैंक की तरफ से स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के तहत गलत विवरण गया है। आयकर विभाग ने आगामी पांच जनवरी को विवरण दाखिल करने का समय दिया है। स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के तहत हुई त्रुटियों में सुधारकर आयकर विभाग के पास जवाब दाखिल किया जाएगा।
आयकर विभाग की टीम ने गत सोमवार को जिला सहकारी बैंक प्रदान कार्यालय पहुंचकर खातों में हुए हुए लेनदेन के दस्तावेज खंगाले थे। जांच पड़ताल में करीब 200 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया। मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के महा प्रबंधक मुकेश महेश्वरी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बैंक में किसी तरह का गड़बड़झाला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के पास बीते कुछ सालों का स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में कुछ त्रुटियां हुई है जिससे आयकर विभाग पास वर्ष 2022 और 23 में कुछ गलत विवरण गया है। इन त्रुटियों में सुधार कर आयकर विभाग के पास जवाब दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक में कोई गबन और घोटला नहीं हुआ है। आयकर विभाग ने पांच जनवरी तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed