फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There is not a single gynecologist in the hospitals of Yamuna Ghati

यमुनाघाटी के अस्पतालों में एक भी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं

Fri, 24 Dec 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
There is not a single gynecologist in the hospitals of Yamuna Ghati
जनपद की यमुनाघाटी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है, जबकि स्थानीय निवासी वर्षों से स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पद स्वीकृत होने के बाद भी तैनाती न होने से गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कत होती है। कई बार तो डॉक्टर नहीं होने की वजह से उनकी जान भी चली जाती है।
विज्ञापन

यमुनाघाटी के पुरोला, नौगांव, बड़कोट में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा मोरी में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन किसी भी अस्पताल में भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में चिकित्सकों के 11 पद हैं, जिसमें महिला रोग विशेषज्ञ का पद भी शामिल हैं। लेकिन महिला रोग विशेषज्ञ तैनाती के दिन से ही अवकाश पर चल रही हैं। जबकि यहां प्रतिदिन की ओपीडी 120 के करीब रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में 30 बेड का अस्पताल है। यहां हर दिन 80 ओपीडी के साथ प्रतिमाह 60 से 70 प्रसव होते हैं, लेकिन यहां भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। वहीं सीएचसी बड़कोट में चिकित्सकों के कुल 12 पदों में से स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

- जनपद में दो महिला रोग विशेषज्ञ हैं, जिनमें से एक जिला अस्पताल में तैनात हैं। सीएचसी पुरोला में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं। -डा. केएस चौहान, सीएमओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed