{"_id":"576037664f1c1bb26511c2db","slug":"there-are-plenty-of-rentals-to-grow-vegetables-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली राम सिंह दिखा रहा स्थानीय को आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली राम सिंह दिखा रहा स्थानीय को आईना
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां स्थानीय किसान जंगली सुअर एवं बंदरों की दहशत और मौसम की बेरुखी के चलते खेती बागवानी से विमुख हो रहे हैं, वहीं डुंडा ब्लाक के अस्तल गांव में नेपाली मूल का राम सिंह किराए पर लिए खेतों को आबाद कर स्थानीय किसानों को आईना दिखा रहा है। आजकल राम सिंह के खेतों में खूब टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन आदि सब्जियाें की भरमार है।
विज्ञापन
पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में जंगली सूअरों एवं बंदरों की ओर से फसलों को नुकसान पहुंचाने की खबरें आम हो चुकी हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में किसान खेतीबाड़ी से विमुख होते जा रहे हैं। इस दौर में नेपाली मूल के राम सिंह ने तीन माह पहले डुंडा ब्लाक के अस्तल गांव में एक किसान के बंजर पड़ते जा रहे करीब तीस नाली खेत महज बीस हजार रुपये सालाना किराए पर लिए और इसमें सब्जी उत्पादन शुरू किया।
विज्ञापन
राम सिंह की मेहनत अब रंग लाने लगी है। आजकल इन खेतों में टमाटर की फसल लहलहा रही है। शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी आदि की फसल भी तैयार होने को है। राम सिंह रोजाना करीब 50 किलो टमाटर आसानी से बाजार भाव से कम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अस्तल एवं रनाड़ी गांव के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना बनी होने से यहां सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। राम सिंह भले ही बिना सरकारी सपोर्ट के खेतों से सोना उगा रहा है, लेकिन कृषि एवं उद्यान आदि विभागों में खेतीबाड़ी को बढ़ावा देने की सब्सिडी वाली कई योजनाएं मौजूद हैं।
राम सिंह का कहना है कि अस्तल में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता ने उसका काम आसान कर दिया। अच्छे बीज और सब्जियों पर छिड़काव के लिए दवाएं उपलब्ध हो जाए, तो खेत सोना उगलेंगे। ज्यादा संख्या में किसान समूह बनाकर सब्जी उत्पादन करें, तो इससे किसानों को ज्यादा फायदा मिलेगा।