फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There are no adequate facilities for patients with respiratory and heart-related illnesses

Uttarkashi News: सांस और हृदय संबंधी बिमारी के मरीजों के लिए नहीं है पूरी सुविधा

Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
There are no adequate facilities for patients with respiratory and heart-related illnesses
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक ह्दय और सांस संबंधी बिमारियों से परेशान होना पड़ता है। लेकिन आज तक इसके लिए शासन की ओर से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। हालांकि जिला अस्पताल में कार्डियो केयर यूनिट संचालित की जा रही है। लेकिन वहां पर पूरी व्यवस्थाएं न होने के कारण अधिकांश मरीजों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन




चारधाम यात्रा के समय यमुनोत्री धाम मेें पैदल मार्ग और वहां की भोगोलिक परिस्थिति के कारण सबसे अधिक यात्रियों की मौत होती है। इसका मुख्य कारण सांस सहित ह्दय संबंधी रोग होते हैं। हर वर्ष यात्रा से पूर्व शासन और प्रशासन की ओर से दावे किए जाते हैं कि ह्दय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। लेकिन वर्षों से इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अस्पताल में काडियो केयर यूनिट होने के बावजूद भी यमुनोत्री धाम से बीमार मरीजों को पहले सीएचसी बड़कोट, नौगांव रेफर किया जाता है। उसके बाद सीधा उसे देहरादून भेजा जाता है। इस सबमें धाम से बड़कोट-नौगांव तक दूरी करीब साठ और उसके बाद देहरादून की करीब 200 किमी की दूरी मरीज को तय करनी पड़ती है। इस दौरान कई बार मरीज की मौत रास्ते में हो जाती है। गंगोत्री धाम की बात करें तो वहां से जिला अस्पताल की दूरी 100 किमी है। वहां पर अधिकांश मरीजों को देहरादून या ऋषिकेश रेफर किया जाता है। यह दूरी करीब दो से 250 किमी की होती है। सीएमओ डॉ. बीएस रावत का कहना है कि जिला अस्पताल में डिप कार्डियोलॉजिस्ट तैनात है। साथ ही धामों में फिजिशियन तैनात है। ह्दय रोग विशेषज्ञों की कमी पूरे प्रदेश में बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed