{"_id":"57fd1ebd4f1c1b750a28e495","slug":"the-world-number-one-was-in-sprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में विश्वा रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में विश्वा रहा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 एसटी के बालक व बालिकाओं की कबड्डी एवं एथलेटिक्स जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब डामटा ने डामटा को 35-8 से और बालक वर्ग में डामटा-ए ने स्पोर्ट्स क्लब डामटा-ए को 39-11 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। फर्राटा दौड़ में डुंडा के विश्वा अव्वल रहे।
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में 800 मी. बालक दौड़ में निकेश चौहान, मिलेंद्र और अभिषेक तथा बालिका वर्ग में सपना, काजल व बरखा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में विश्वा, विवेक व अंकित तथा बालिका वर्ग में निधि चौहान, आइशा व संजना अव्वल रहे।
विज्ञापन
400 मी. बालक दौड़ में अमित चौहान, विपिन चौहान व आर्यन तथा बालिका वर्ग में सीमा, आइशा व दिव्या ने बाजी मारी। 100 मी. बालक दौड़ में विश्वा, अंकित व विवेक तथा बालिका वर्ग में निधि, आइशा व करीना अव्वल रहे।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीसी कर्नाटक व विशिष्ट अतिथि साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी, जिला उद्यान व समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र यादव रहे। इस मौके पर जयकृष्ण बहुगुणा, सुल्तान पंवार, वेद प्रकाश बहुगुणा, ऊषा गुसांई, कविता रावत, सावित्री पुरी, निधि बिंजोला, राकेश कलूड़ा आदि मौजूद थे।
पैरालंपिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज
देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पैरालंपिक प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स, सिटिंग वॉलीबॉल, पावर लिफ्टिंग एवं बैडमिंटन खेलों में जनपद उत्तरकाशी की टीम का चयन बुधवार को प्रात: 10 बजे से मनेरा स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र भट्ट ने युवाओं को अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की।