फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The world is traveling in space, they did not even get to the road on earth

शिक्षक ने लगाया विभाग पर उपेक्षा का आरोप, दिया त्यागपत्र

Thu, 09 Sep 2021 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
The world is traveling in space, they did not even get to the road on earth
शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जीआईसी मोरी के एक शिक्षक ने प्रधानाचार्य को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। शिक्षक ने विभागीय उपेक्षा के आरोप में पांच सितंबर से अन्न जल भी त्यागा है। हालांकि शिक्षक निरंतर विद्यालय में आ रहा है। खंड शिक्षाधिकारी का कहना है कि त्यागपत्र अभी उन तक नहीं पहुंचा है। त्यागपत्र मिलते ही उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी मोरी में तैनात हिंदी प्रवक्ता प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रधानाचार्य को त्यागपत्र सौंप दिया है। शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तिवारी ने पिछले पांच सितंबर से अन्न जल भी त्याग दिया था। तिवारी का आरोप है कि उन्हें वर्ष 2016 से चयन वेतनमान प्राप्त होना था, लेकिन विभागीय उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद उन्हें अभी तक चयन वेतनमान नही दिया गया है। इतना ही नही उन्हे एरियर तथा बोनस का भुगतान भी नही किया जा रहा है।
विज्ञापन

अन्न त्यागने के दूसरे दिन थानाध्यक्ष मोरी एवं नायब तहसीलदार मोरी विद्यालय में आए थे, लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी उनसे मिलने नही पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब तक त्यागपत्र स्वीकार नही होता है, वे बच्चों को पढ़ाते रहेंगे। खंड शिक्षाधिकारी जेपी काला ने बताया कि त्यागपत्र उन तक नही पहुंचा है। त्यागपत्र मिलते ही उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। अन्न ग्रहण न करने पर उन्होंने कहा कि अनशन के लिए किसी स्थान पर बैठना पड़ता है, लेकिन उनके द्वारा केवल कागज में अन्न त्याग करना लिखा हुआ है। घर में कोई क्या खा रहा है, ये कौन देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed