{"_id":"56ec389c4f1c1bbc588b4610","slug":"the-winning-team-of-jogth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगथ की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगथ की टीम बनी विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला,उत्तरकाशी
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनेरा स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जोगथ की टीम ने विजेता का खिताब जीता। फाइनल में जोगथ ने हिमालयन क्लब डुंडा को नौ विकेट से पराजित किया। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत मनेरा स्टेडियम में अनुसूचित जाति सीनियर बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल में हिमालयन क्लब डुंडा ने टिपरी को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जोगथ की टीम मनेरा स्टेडियम-ए को चार विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन क्लब डुंडा ने अनिल के 15 रनों की मदद से निर्धारित दस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। जोगथ की टीम ने अनमोल के 23 रनों की मदद से आठवें ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नौ विकेट से जीत के साथ जोगथ की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
समापन मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी कर्नाटक ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, शिवरतन रावत, राकेश कलूड़ा, अनिल कलूड़ा, सुरेंद्र कुमाईं, प्रशांत नौटियाल, विपिन और विनोद आदि रहे।
विज्ञापन