फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The weather was heavy on tomatoes bukhari

मौसम की बेरुखी पड़ी टमाटर पर भारी

Thu, 26 Nov 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 26 Nov 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन

सरकारी उपेक्षा तथा विपणन की ठोस व्यवस्था के अभाव में रवाईं घाटी के काश्तकारों का टमाटर की खेती से मोह भंग होता जा रहा है।

विज्ञापन


इस साल क्षेत्र में उत्पादित 15 हजार टन टमाटर कौड़ियों के भाव बिकने से किसानों को घाटा उठाना पड़ा। बेमौसमी बरसात ने भी टमाटर की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया।

अब टमाटर उत्पादन को लेकर असमंजस की स्थिति में पहुंचे किसानों ने सरकार से टमाटर का भी समर्थन मूल्य घोषित करने और इसके फसल बीमा के दायरे में लाने की मांग की है।
विज्ञापन



जिले की रवाईं घाटी बड़े पैमाने पर टमाटर उत्पादन के लिए भी जानी जाती है। हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर (हार्क) के सहयोग से क्षेत्र के किसानों ने टमाटर उत्पादन को आजीविका का जरिया बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में रवाईं घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन से ही करीब पांच सौ किसान जुड़े हैं, जो साल में करीब बीस हजार टन टमाटर का उत्पादन कर रहे हैं।

इस साल बेमौसमी बारिश से टमाटर को खासा नुकसान पहुंचाया। रही सही कसर विपणन के ठोस इंतजाम न होने से पूरी हो गई।

करीब बीस फीसदी टमाटर तो मदर डेयरी ने औसत दस रुपये किलो की दर से खरीद लिया, लेकिन शेष फसल किसानों को 2 से 5 रुपये प्रति किलो की दर से देहरादून, विकासनगर एवं सहारनपुर की मंडियों में बेचनी पड़ी।

रवाईं घाटी फल एवं सब्जी उत्पादन एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चंद, सुरेश रमोला, राजेश चंद, चैन सिंह, मोहन सिंह आदि का कहना है कि इस बार टमाटर से बीज, खाद का पैसा निकालना भी मुश्किल हो गया।


मौसम की बेरुखी और हर साल नई बीमारी टमाटर को खासा नुकसान पहुंचा रही है। सरकार की ओर से न तो समय पर छिड़काव के लिए दवाएं मिल पा रही हैं और न ही तकनीकी सहयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed