फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Tyuni-Plasu hydroelectric project is only affecting Begal village.

Uttarkashi News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना से बेगल गांव ही हो रहा प्रभावित

Fri, 02 Jan 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 02 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
The Tyuni-Plasu hydroelectric project is only affecting Begal village.
सीडीओ ने परियोजना निर्माण के साथ गठित समिति व सामाजिक समाधात प्रबंधन के साथ की बैठक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह ने जनपद और देहरादून की सीमा पर प्रस्तावित त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण को लेकर गठित समिति के साथ सामाजिक समाधात प्रबंधन की बैठक ली। इसमें उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना करीब 72 मेगावाट की बनेेगी। साथ ही परियोजना में बेगल गांव ही प्रभावित हो रहा है।
सीडीओ की ओर से ली गई बैठक में जल विद्युत परियोजना के निर्माण को लेकर गठित समिति में शामिल यूजेवीएनएल के अधिकारी, दो प्रोफेसर और एसडीएम पुरोला शामिल हुए। हालांकि समिति के दो जनप्रतिनिधि सदस्य निजी कारणों से शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने परियोजना निर्माण से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए भूमि अर्जन, सामाजिक समाधात प्रबंधन, पर्यटन गतिविधि सहित विभिन्न आवश्यक मूल्यांकन के लिए समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि त्यूणी-प्लासू परियोजना में जनपद का मात्र एक गांव बेगल ही प्रभावित हो रहा है। उसमें गांव की पांच नाली भूमि डूब क्षेत्र में आ रही है। इसमें दो परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसमें नियमानुसार विस्थापन प्रक्रिया नहीं हो सकती है। इसलिए समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अगर प्रभावित परिवार से किसी को उसकी योग्यतानुसार नौकरी दी जा सकती है तो उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही जनपद के प्रभावित इलाके में नियमानुसार विकास को गति देने में भी प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed