{"_id":"67ac917f665a05291a006d45","slug":"the-traders-told-the-problems-of-the-city-to-the-municipal-president-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111023-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को बताई नगर की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को बताई नगर की समस्याएं
Wed, 12 Feb 2025 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। नगर व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने नगर समस्या को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने नगर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
बुधवार को व्यापार मंडलाध्यक्ष धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बड़कोट नगर चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। उन्होंने मांग की है कि नगर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटी कैमरों को तुरंत ठीक किया जाए, जहां नहीं है उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। नगर के मुख्य बाजार की पार्किंग स्थल को आमजन के लिए किया जाए, जिससे राहगिरों को सुविधा मिल सके और जाम की स्थिति को कम किया जा सके।
नगर पालिका की दुकानों को स्थायी स्थान पर शिफ्ट करने, नगर क्षेत्र में लेबर की मनमानी को रोकने के लिए सभी वार्ड में निर्धारित तय मूल्य करने, बाजार की साज सज्जा के लिए संपूर्ण व्यापारी प्रतिष्ठान में भगवा रंग के एक साइज एक कलर के बोर्ड लगाने, नगर क्षेत्र की मैन रोड की नालियों की सफाई सहित अन्य मांगे की। इस मौके पर सोहन प्रसाद गैरोला, सुनील मनवाल, दिनेश चौहान, प्रकाश राणा, मनोज अग्रवाल, अजय चौहान, राजेश नेगी, महादेव उनियाल, अवतार रावत, प्रदीप असवाल, शरत चौहान, मनजीत उनियाल मौजूद रहे।