Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The road to reach Mukhba-Kharsali is not easy.

Uttarkashi News: मुखबा-खरसाली तक पहुंचने की राह नहीं आसान

Thu, 23 Oct 2025 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 23 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
The road to reach Mukhba-Kharsali is not easy.
ढाई माह बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था से ही हो रही है आवाजाही
विज्ञापन

बीआरओ व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पत्थरों व मिट्टी से तैयार की सड़क
उत्तरकाशी। गंगा और यमुना के शीतकालीन प्रवास मुखबा और खरसाली पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान नहीं होगी। क्योंकि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के स्थान पर करीब ढाई माह बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था से ही आवाजाही हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से पत्थरों और मिट्टी से सड़क तैयार की गई। उस पर चलना मुश्किल हो रहा है।
मानसून सीजन के दौरान आई आपदा का असर गंगा और यमुना घाटी में देखने को मिला। इस दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर गंगा और यमुना के तेज बहाव में बह गया था। वहीं कई स्थानों पर भू-धंसाव और भूस्खलन होने के कारण सड़कें कई दिनों तक बंद रही थी। स्थिति इतनी बदहाल थी कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों का कई दिनों तक तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

वहीं धराली आपदा के दौरान भी प्रशासनिक अमले को वहां पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग गया था। मानसून थमने के बाद बीआरओ और एनएच विभाग की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर आपदा में बही सड़कों के स्थान पर पत्थरों और मिट्टी भरकर सड़क बनाकर आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भूस्खलन वाले स्थानों पर सड़क से मलबा हटाकर अपना पल्ला झाड़ दिया लेकिन इन कच्ची सड़कों पर और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में भी आवाजाही में खतरा बना है। गंगोत्री हाईवे पर धरासू से लेकर हर्षिल तक करीब 10 स्थानों पर भूस्खलन और कच्ची सड़क है। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर करीब आठ स्थानों पर सड़कें बदहाल हैं। हल्की बारिश में भी यह वैकल्पिक सड़कें आवाजाही में मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed