फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Rawain Sports and Cultural Festival has begun with a colorful opening ceremony.

Uttarkashi News: रवांई खेल व सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग आगाज

Fri, 02 Jan 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 02 Jan 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
The Rawain Sports and Cultural Festival has begun with a colorful opening ceremony.
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत के शिव मंदिर खेल मैदान में स्टार क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रंवाई खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और नगर पंचायत के सभी सभासदों ने सयुंक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने आयोजक समिति की ओर से की गई पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। कहा कि खेलों को अपनाने से जीवन में हर दिन नई ऊर्जा का संचार होता है, जो स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी अति आवश्यक है।
विज्ञापन

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर वालीबॉल का पहला मुकाबला बड़कोट गांव और नौगांव गांव के बीच खेला गया, जिसमें बड़कोट गांव की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवेश रावत, सभासद सुनील कोहली, ललित परमार, रोहित रावत, कृष्णमोहन रमोला, रीना चुनार, सुनीता असवाल, लता नौटियाल, मीना रावत, जगवीर रावत, अजब सिंह, सुमित रावत, विजय सिंह, जगेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक प्रमोद रावत और अमित रावत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed