{"_id":"6952c9eb7ff921a085011155","slug":"the-protest-continues-regarding-the-disposal-of-garbage-uttarkashi-news-c-5-1-drn1086-867664-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कूड़े के निस्तारण को लेकर धरना जारी, मार्ग पर बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कूड़े के निस्तारण को लेकर धरना जारी, मार्ग पर बढ़ी परेशानी
Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ताबांखानी क्षेत्र में नगर के कूड़े के उचित निस्तारण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। यहां एकत्रित नगर पालिका का कूड़ा टूटी रेलिंग के कारण उत्तरकाशी–लंबगांव मोटर मार्ग पर गिर रहा है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व रात्रि में सड़क पर पड़े कूड़े के कारण एक दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नगर पालिका द्वारा कूड़ा हटाया जा रहा है, लेकिन उसे व्यवस्थित नहीं किया जा रहा। कूड़े के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत ने कहा कि जब तक कूड़े का उचित निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं पालिका की ओर से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।