फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The problem of water logging in Gyansu became a disaster

ज्ञानसू में जलभराव की समस्या बनी आफत

Sat, 20 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
The problem of water logging in Gyansu became a disaster
उत्तरकाशी के ज्ञानसू में गंगोत्री हाईवे पर इस तरह जलभराव के चलते बनी हुई समस्या। - फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पहले जहां केवल बरसात के दिनों में ही जलभराव होता था वहीं अब हाईवे किनारे बनी नाली के चोक होने से गंदा पानी हाईवे पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के ज्ञानसू पशु अस्पताल के पास वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के हाईवे से रात दिन आवाजाही के करने के बाद भी कोई समस्या की ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। वर्तमान समय में हाईवे से लगी नाली के चोक होने से नाली का गंदा पानी हाईवे पर फैल रहा है। स्थानीय निवासी मंजू, अमित व सुरेश आदि का कहना है कि यहां वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि हाईवे से जुड़ी समस्या होने के कारण बीआरओ व जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। वहीं जलभराव के चलते पानी का रिसाव होने से हाईवे किनारे की दीवार गिरासू स्थिति में है। ऐसे में भारी नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed