{"_id":"6ae73710ecb04d8caa0addec","slug":"the-powerhouses-themselves-are-in-the-dark-two-projects-have-been-stalled-for-a-year-and-a-half-uttarkashi-news-c-54-uki1003-123112-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बिजली देने वाले पावर हाउस खुद अंधेरे में, डेढ़ साल से ठप दो परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बिजली देने वाले पावर हाउस खुद अंधेरे में, डेढ़ साल से ठप दो परियोजनाएं
Sun, 01 Nov 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
मुखबा से गंगोत्री तक बिजली परियोजनाओं पर ताले, रखरखाव के अभाव में मशीनें खराब
उत्तरकाशी। गंगोत्री सहित हर्षिल घाटी के मुखबा गांव में स्थित उत्तराखंड नवीनीकरण ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) की दो जल विद्युत परियोजनाएं लंबे समय से बंद पड़ी है। इससे धाम सहित उस क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखबा के कछोरा में स्थित पावर हाउस का रखरखाव नहीं होने के कारण अब वह बदहाल स्थिति में पड़ा है।
स्थानीय निवासी अर्जुन नेगी ने बताया कि कछोरा में स्थित उरेडा का दो सौ किलोवाट का पावर हाउस मुखबा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी करने में सहायक होता था लेकिन गत डेढ़ वर्षों से यह बंद होने के कारण अब बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इसका भवन जर्जर होने के साथ ही मशीनें भी खराब हो रही है।
नेगी ने कहा कि ग्रिड की बिजली पर अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या चल रही है। ऐसे समय में यह पावर हाउस नियमित आपूर्ति में सहायक होता था। साथ ही बर्फबारी और आपदा के समय इसी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति होती थी लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अब यह संपत्ति बरबाद हो रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर गंगोत्री में उरेडा का 150 किलोवाट का पावर हाउस दो माह से बंद पड़ा हुआ है। विभाग को इसके संचालन के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। इस पावर हाउस से गंगोत्री मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह दोनों परियोजनाएं बंद पड़ी हुई है। उरेडा के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक नौटियाल का कहना है कि कछोरा पावर हाउस का वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उच्चीकरण होना है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। गंगोत्री पावर हाउस कें संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।