फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The plot fell under the truck in the river.

साजिश के तहत नदी में गिराया ट्रक

Mon, 12 Sep 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 12 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
The plot fell under the truck in the river.
accident - फोटो : demo pic

नालूपानी के पास एक सितंबर को हुई घटना का खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये कैश भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी ददनपाल ने बताया कि एक सितंबर को नालूपानी के पास साजिश के तहत नदी में ट्रक को गिराया गया था। दरअसल एक सितंबर को टेकराम डीलर सत्या इंटरप्राइजेज, कनखल, हरिद्वार ने धरासू थाने में सूचना दी कि 31 अगस्त को उसका चालक जौली उर्फ जॉनी उसकी कनखल स्थित एजेंसी से पंतजलि का करीब 16 लाख रुपये का सामान लेकर उत्तरकाशी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन जिस ट्रक से सामान भेजा गया था वह नदी में समा गया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने कई दिनों तक वहां राहत और बचाव अभियान चलाया, लेकिन ड्राइवर का पता नहीं चल पाया। धरासू पुलिस ने जब घटना की पड़ताल की तो इसमें कई तथ्य संदिग्ध पाए गए। डीलर टेकराम से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का मोबाइल नंबर मांगा और उसे सर्विलांस पर लगाया। मुखबिर की मदद से वाहन चालक जॉनी विश्वकर्मा निवासी ग्राम मेहर अलीपुर, जिला बिजनौर और उसके साथी मोहन सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर जॉनी ने बताया कि घटनाक्रम में इंटरप्राइजेज का कर्मी नरेश कुमार और एक गोदाम संचालक भी शामिल हैं। 31 अगस्त को सत्या इंटरप्राइजेज कनखल से ट्रक लोड करने के बाद उन्होंने सामान को दूसरे गोदाम में उतार दिया था। इसके बाद खाली ट्रक लेकर उत्तरकाशी लाए थे, जिसे उन्होंने नालूपानी के पास नदी में गिरा दिया। जबकि मोहन सिंह यूटीलिटी लेकर उसके साथ आया था। इसके बाद दोनों यूटीलिटी से हरिद्वार चले गए थे।

नरेश था पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड
आरोपी ट्रक ड्राइवर जॉनी ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना का तानाबाना नरेश कुमार ने बुना है। नरेश कुुमार श्यामपुर हरिद्वार का रहने वाला है, जो दो साल से सत्या इंटरप्राइजेज में काम करता है। इससे पहले नरेश ही ट्रक से सामान को उत्तरकाशी ले जाता था।


नरेश के साथ एक अन्य गोदाम संचालक ने ही उन्हें रातों रात लखपति बनाने का ख्वाब दिखाया था। एसपी ददन पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और माल बरामद करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। उन्होंने घटना का खुलासा करने वाली धरासू थाना पुलिस को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed