{"_id":"571e45614f1c1b0c75a9175b","slug":"the-organization-demanded-the-dismantling-of-the-teacher-s-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संगठन ने की मांगों के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संगठन ने की मांगों के निराकरण की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 25 Apr 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने ऑनलाइन प्रोफाइल की खामियों, बढ़े हुए वेतन का एरियर देने समेत विभिन्न मांगों का निराकरण न होने पर रोष जताया। संगठन ने मांगों का निराकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कालीकमली धर्मशाला में ब्लाक अध्यक्ष सतवीर रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा कि नियमावली में व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं होने पर भी अध्यापकों को व्यवस्था पर भेजा जा रहा है, जो अध्यापक व्यवस्था पर भी है उनका मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अध्यापकों को समान वेतन पर वेतन वृद्धि देय होने पर भी लंबे समय से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।
शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय से आठ किमी परिधि में आने वाले शिक्षकों को मिलने वाले एचआर 50 प्रतिशत का एरियर के भुगतान आदि अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिशरण सेमवाल, राकेश, लीला रावत, भगत महर, देवेंद्र रावत और मंजू नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन