फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The myth of Gangotri seat opening the doors of power remains intact in this election as well.

गंगोत्री सीट के सत्ता के द्वार खोलने का मिथक इस चुनाव में भी बरकरार

Thu, 10 Mar 2022 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
The myth of Gangotri seat opening the doors of power remains intact in this election as well.
सत्ता के द्वार खोलने के मिथक वाली गंगोत्री सीट का मिथक सात दशक बाद इस विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहा है। गंगोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

अविभाजित उत्तरप्रदेश के समय वर्ष 1952 से गंगोत्री सीट पर जिस पार्टी का विधायक जीता सूबे में उसकी सरकार बनने का मिथक चला आ रहा है। इस चुनाव में भी इस मिथक के चलते सभी की निगाहें इस सीट के चुनाव परिणाम लगी हुई थीं। यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) के चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा था, लेकिन आप को अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं मिल पाया। वहीं भाजपा के सुरेश चौहान निकट प्रतिद्वंद्वी पूर्व में दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को हराने में सफल रहे। वहीं प्रदेश में एक बार भाजपा-एक बार कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने का इतिहास चला आ रहा था, लेकिन इस बार अप्रत्याशित ढंग से प्रदेश में जनादेश पहले से सत्ता पर काबिज भाजपा के पक्ष में आया है, जिससे गंगोत्री सीट का मिथक कायम है और चुनाव परिणाम के साथ इस मिथक को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल का कहना है कि मां गंगा यहां की प्रधान देवी हैं। गंगा और यमुना इस प्रदेश व देश की धमनियों की तरह हैं। विशेषकर मां गंगा के आशीर्वाद से सीट पर जीतने वाले प्रत्याशी को सत्ता में रहने का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने आगे भी इस मिथक के कायम रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed