फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The MLA inspected the Dhaula Musai Pani Satta motor road

Uttarkashi News: विधायक ने किया धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग का निरीक्षण

Tue, 20 May 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 20 May 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the Dhaula Musai Pani Satta motor road
पुरोला। मोरी के फतेह पर्वत में धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों में ग्रामीणों की ओर से लगातार अनियमितता की शिकायत की जा रही थी। इस पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को जल्द हटाने और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोरी ब्लॉक के फतेह पर्वत के धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग पर 9 करोड़ 74 लाख की लागत से डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग की लंबाई 8.900 किमी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माण कार्य में अनियमितता एवं लीपापोती की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि जो पत्थर बिछाया जा रहा है, वह बालू वाला है। यह पत्थर कच्चा होता है, जो लोडर चलते ही टूट जाएगा और सड़क उखड़ जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर पुरोला विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर पीएमजीएसवाई निर्माण खंड पुरोला के प्रभारी अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार, राजीव कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed