फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The forests of Upper Yamuna Forest Division have been burning for three days

तीन दिन से जल रहे अपर यमुना वन प्रभाग के जंगल

Sat, 26 Dec 2020 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
The forests of Upper Yamuna Forest Division have been burning for three days
बीते तीन दिन से अपर यमुना वन प्रभाग के राड़ी, उपराड़ी, कंसेरू आदि गांवों के जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुंध छाने के साथ ही वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में एक बार फिर आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। अपर यमुना वन प्रभाग में बीते तीन दिनों से राड़ी, उपराड़ी एवं कंसेरू गांव के जंगल सुलग रहे हैं, जिससे वन संपदा स्वाह हो रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में धुंध छाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाए जाने से वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डीएफओ केपी वर्मा ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। कुछ स्थानों पर खड़ी चट्टानों के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। इधर जिला मुख्यालय के निकट तेखला क्षेत्र में भी शुक्रवार रात को जंगल में आग लगी। हालांकि वन कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।
विज्ञापन

थराली क्षेत्र में आग से जले 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल
थराली। बद्रीनाथ वन प्रभाग मध्य पिंडर रेंज के भरेपूर के जंगल में लगी आग तीन दिन बाद बुझ गई। आग से करीब 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया और कल्याणी, ताल, जौला, घनियाल सहित कई गांवों के लोगों के लिए जलावन लकड़ी, बिछावन और चारा पत्ती की समस्या हो गई है। आग से लाखों की वन संपदा व जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि आग लगे से जड़ीबूटी के जंगल भी जल गए हैं। पत्थर गिरकर सड़कों पर आ गए हैं, कई बार वाहन बोल्डरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसी सप्ताह तीन दिन पहले सरकोट, देवसारी, लाटूतोली, फरसोंगाड़ और ग्वालदम के जंगलों में भी आग लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed