{"_id":"5908bd8f4f1c1bbf6f4413ca","slug":"the-family-of-the-deceased-teenager-started-fasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत किशोर के परिजनों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत किशोर के परिजनों का अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 02 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव ब्लाक के स्यालव गांव के किशोर के आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि 19 अप्रैल को स्यालव गांव के एक किशोर ने आत्महत्या कर सुसाइड नोट पर करीब एक दर्जन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। किशोर ने सोसाइड नोट में झगड़े के दौरान खुद के साथ मारपीट की बात बताई थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शरत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी युवकों के खिलाफ कुछ कार्रवाई न होते देख मृतक किशोर के परिजनों ने नाराजगी जाहिर की और एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इस पर मंगलवार को मृतक की 85 वर्षीय दादी अतर देवी, माता अतर देवी व भाई अमित ने एसडीएम कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में गांव के दर्जनों महिलाएं व पुरुष भी उनके साथ धरने पर बैठे।
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर बड़कोट थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग की है। सीओ जीएल कोहली व एसडीएम रोहित मीणा ने मामले की जांच पुरोला थानाध्यक्ष बीएस चौहान को सौंप दी है। धरना देने वालों में पालिकाध्यक्ष अतोल सिंह रावत, प्रधान सूरमा देवी, श्याम देई भगवान सिंह, रणवीर सिंह, सकल सिंह, वादर सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।