फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The face of the tenants of apple blossoms in the snowy strip

स्योरी फल पट्टी में सीजन की पहली बर्फबारी से खिले सेब काश्तकारों के चेहरे

Tue, 29 Dec 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
The face of the tenants of apple blossoms in the snowy strip
स्योरी फल पट्टी में सीजन की पहली बर्फबारी से सेब काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। दिसंबर अंत में हुई बर्फबारी को सेब की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। बर्फबारी से सेब की न्यूनतम अवशीतन आवश्यकता पूरी होने से किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार रात को स्योरी फल पट्टी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बगीचों में दो इंच से अधिक बर्फ की चादर बिछ गई है। जिसे सेब की फसल के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अभी तक जमीन में नमी के अभाव में किसान सेब के पेड़ों की कटाई छंटाई एवं खाद डालने का कार्य नहीं कर पा रहे थे। अब बर्फबारी होने पर किसानों ने बगीचों को रुख किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेब काश्तकार गजेंद्र नौटियाल, राकेश शारदा आदि ने बताया कि लंबे समय बाद दिसंबर अंत में स्योरी फल पट्टी में बर्फबारी हुई है। इस समय हुई बर्फबारी सेब के पेड़ों के लिए खाद का काम करेगी। साथ ही इससे सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट भी नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर में पड़ने वाली बर्फ तापमान में गिरावट के चलते लंबे समय तक टिकती है, जिससे सेब के पेड़ों को फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed