फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The election is between those who work and those who have achieved: CM

काम करने वालों और कारनामा वालों के बीच है चुनाव : सीएम

Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
The election is between those who work and those who have achieved: CM
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव में जीत के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव काम करने वालों और कारनामा करने वालों के बीच है। चुनाव में जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाने जा रही है। कहा कि जिले की तीनों विस सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो के बाद सीएम धामी ने एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए डोर टू डोर प्रचार अभियान तेज करने की बात कही। कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता में जोश व जुनून है। सब लोग बीजेपी की सरकार चाहते हैं। यहां आकर में आश्वस्त हो गया हूूं कि इस बार हमारा जो नारा है अबकी बार 60 पार वह पूरा होने वाला है। जनता का भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है। क्योंकि हमने काम किया है। यह चुनाव काम करने वालों और कारनामा करने वालों के बीच है। इससे पूर्व सीएम धामी ने शक्तिपुरम कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत, जिला अध्यक्ष रमेश रावत, विजय बडोनी, पूनम रमोला, खीमानंद, रविंद्र भंडारी, बिजेंद्र रावत, रजनी कोटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed