फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The election for the District Planning Committee should be held within one month.

Uttarkashi News: एक माह में जिला योजना समिति का चुनाव कराया जाए

Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
The election for the District Planning Committee should be held within one month.
जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

जल्द अमल नहीं होने पर न्यायालय की शरण और आंदोलन की चेतावनी दी
उत्तरकाशी। जनपद के जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में जल्द ही जिला योजना समिति के चुनाव करवाने की मांग की है। साथ ही पंचायत आरक्षण में परिवर्तन की समयावधि को पांच के स्थान पर दस वर्ष सहित आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इन पर अमल नहीं किया जाता है तो उन्हें न्यायालय की शरण और आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा।
सोमवार को जनपद के जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। उसमें उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के चुनाव न होने के कारण क्षेत्र के विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। एक वर्ष बाद भी स्थानीय लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए जल्द ही समिति के चुनाव करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला योजना समिति में पास हुए प्रस्ताव को समिति के गठन के बाद ही पुनरीक्षित की मांग की है। कहा कि जिला पंचायतों को अभी भी 73वें संविधान संसोधन के 29 विषयों को भी हस्तांतरित नहीं किया गया है। इससे उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। इसके साथ सदस्यों ने प्रदेश में पंचायत कल्याण कोष बनाकर कोई अनहोनी या घटना होने पर जिला पंचायत सदस्यों के परिवार वालों को दस लाख की धनराशि देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना में कोटेशन के माध्यम से होने वाले ढाई लाख तक के कार्यों को पांच लाख किया जाए। उन्होंने सदस्यों का मानदेय तीस हजार और विधायक निधि की तर्ज पर जिला पंचायत निधि का प्रावधान करने की मांग उठाई। कहा कि अगर सरकार इस पर एक माह के भीतर अमल नहीं किया जाता है। तो न्यायालय जाने सहित आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर दीपेंद्र कोहली, बबीता रावत, सरिता देवी, सरस्वती नाथ, प्रियंका, बुद्धि सिंह राणा, भरत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed