फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The doors of the Shani Devta temple open with legalities

विधिविधान के साथ खुले शनि देवता मंदिर के कपाट

Mon, 13 Apr 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Shani Devta temple open with legalities
बैसाखी पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में शनि देव (समेश्वर देवता) मंदिर के कपाट खोले गए। लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते कपाटोद्घाटन समारोह में केवल सीमित लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

शनि देव को मां यमुना का भाई माना जाता है, जिन्हें गीठ पट्टी क्षेत्र के ग्रामीण समेश्वर देवता के रूप में पूजते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार खरसाली गांव स्थित शनि देव मंदिर के कपाट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में बंद किए जाते हैं, जिन्हें पुन: बैसाखी पर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे के शुभ मुहूर्त पर पुरोहितों ने विधिविधान के साथ मंदिर के कपाट खोले। इस दौरान पुजारियों ने देवता के प्रतीक शिरोही में यमुना नदी से जलभरकर उसे सिंहासन पर स्थापित किया। पुरोहित कुलदीप उनियाल व मनीष उनियाल ने बताया कि समारोह में पुरुषोत्तम उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, रणवीर राणा, यशपाल राणा, जगत सिंह, मोहन सिंह, विशाल मणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed