{"_id":"68e7b5b9bf73cb4edf0078f1","slug":"the-dm-ordered-the-sdm-to-investigate-the-death-of-the-pregnant-woman-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115225-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीएम ने एसडीएम को दिए प्रसूता की मौत की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीएम ने एसडीएम को दिए प्रसूता की मौत की जांच के आदेश
Thu, 09 Oct 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के दिए गए हैं निर्देश
पुरोला। मोरी क्षेत्र की सुदूरवर्ती पंचगांई पट्टी के जखोल–लिवाड़ी–फिताड़ी मोटर मार्ग डेढ़ माह से बंद होने के कारण कासला में प्रसूता की मौत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मोरी अस्पताल से भी स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी बृहस्पतिवार को कासला के लिए रवाना हो गई है।
तीन दिन पूर्व कासला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सुपारी देवी की मृत्यु सड़क बंद होने के कारण समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हो गई। वह गर्भवती थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जांच में सुपारी देवी की मौत के कारणों के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, मां–बच्चे के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूकता अभियान को शामिल किया गया है।
साथ ही सड़क बंद होने की स्थिति जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा बेंचा–फिताड़ी–लिवाड़ी निर्माणाधीन 12 किमी सड़क के निर्माण कार्य में छह वर्षों से हो रही देरी की भी जांच की जाएगी। एसडीएम मुकेश रमोला ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध क्यों नहीं हो सकी। चार माह से सड़क बंद रहने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई।