फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for direct state transport bus service from Dehradun to the Gajna area

Uttarkashi News: गाजणा क्षेत्र को देहरादून से सीधी रोडवेज बस सेवा की मांग

Sat, 17 Oct 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 17 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for direct state transport bus service from Dehradun to the Gajna area
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सीधी बस सेवा न होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द सेवा शुरू करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान किशोर भट्ट ने बताया कि गाजणा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून आना-जाना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र अब तक सीधी सार्वजनिक परिवहन सेवा से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों को आवाजाही में अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख केंद्र कमद को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग की। भट्ट के अनुसार, क्षेत्र के कई युवा रोजगार के लिए देश-विदेश में रहते हैं। सीधी बस सेवा शुरू होने से उन्हें देहरादून और ऋषिकेश पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा ट्रेन और हवाई यात्रा पकड़ने की चिंता भी कम होगी। वहीं, किशोर भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed