{"_id":"6ad35f00fc44cf415c015c2e","slug":"students-in-grades-nine-and-ten-will-no-longer-have-to-travel-five-kilometers-to-fitadi-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122833-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नौवीं-दसवीं के लिए छात्रों को नहीं जाना होगा अब पांच किमी दूर फिताड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नौवीं-दसवीं के लिए छात्रों को नहीं जाना होगा अब पांच किमी दूर फिताड़ी
Sat, 17 Oct 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
लिवाड़ी में माध्यमिक विद्यालय का हो गया है उच्चीकरण, मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
पुरोला। मोरी विकासखंड के सीमांत गांव लिवाड़ी को शनिवार को बड़ी शैक्षिक सौगात मिली। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल लिवाड़ी के उच्चीकरण के बाद स्थापित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का वर्चुअल शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। विद्यालय के माध्यमिक स्तर पर उच्चीकृत होने से अब गांव के छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ और दस की पढ़ाई के लिए पांच किलोमीटर दूर फिताड़ी नहीं जाना पड़ेगा।
लिवाड़ी में वर्ष 1980 में प्राथमिक विद्यालय और वर्ष 1989 में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना हुई थी। जूनियर हाईस्कूल के बाद माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को फिताड़ी जाना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। सरकार की मंजूरी के बाद अब गांव में ही माध्यमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विद्यालय के उच्चीकरण पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सुविधा से विशेषकर छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ ही विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई छोड़ने की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मोरी पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन किया। वर्तमान में कक्षा नौ में नौ छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जबकि जूनियर हाईस्कूल में 24 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालय के संचालन के लिए शिक्षकों की तैनाती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।