{"_id":"5588b4212e75acf6686d741c80ed2628","slug":"the-dm-expressed-his-displeasure-at-the-slow-pace-of-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो उत्तरकाशी।
Updated Mon, 30 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने खंड विकास अधिकारी चिन्यालीसौड़ की ओर से ग्राम बनाड़ी के लाभार्थी कोमल सिंह के भवन निर्माण की भ्रामक एवं फर्जी रिपोर्टिंग करने पर कठोर कार्रवाई के लिए शासनस्तर पत्र भेजे के निर्देश दिए।
उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 10 दिसंबर तक सभी भवन निर्माण पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्धारित समय पर भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होंगे तो संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास खंड डुण्डा एवं मोरी में लाभार्थियों द्वारा भवन निर्माण में बरती जा रही ढिलाई को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
इस मौके पर ओडीसीएच संस्था के समन्वयक विवेक शर्मा ने बताया कि जनपद में ओडीसीएच के तहत चिह्नित 296 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसके सापेक्ष 179 भवन तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए दी जा रही राहत राशि की तीसरी किश्त का भुगतान कर दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ जीएस रावत, एसडीएम हरगिरी, केके सिंह, विजयनाथ शुक्ल आदि मौजूद थे।