{"_id":"6942b22c647215357c08a901","slug":"the-department-dug-up-the-roads-for-the-drinking-water-line-but-forgot-to-repair-them-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-116317-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पेयजल लाइन के लिए खोदे रास्ते, मरम्मत करना भूले विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पेयजल लाइन के लिए खोदे रास्ते, मरम्मत करना भूले विभाग
Wed, 17 Dec 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाया मुद्दा
भालू और गुलदार से सुरक्षा को गश्ती टीम बढ़ाने और ट्रैप कैमरे लगाने की मांग
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में जल जीवन मिशन के कार्य पूरा न होने, सड़कों की मरम्मत न होने के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। पंचायत सदस्यों ने ने टीएचडीसी इंडिया के सीएसआर के तहत होने वाले कार्य बांध प्रभावित गांवों के बजाय बाहरी प्रदेशों में कराए जाने पर रोष जताया।
बैठक में भालु, गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए रात में गश्ती टीम बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की।ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूरा न होने की समस्या उठाई।
सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने जल संस्थान, जल निगम को जल जीवन मिशन के कार्य जल्द पूरा करने और रास्तों की मरम्मत कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नेगी ने सड़कों की मरम्मत नियमों के अनुरूप न होने। बिना टेंडर के कार्य होने की शिकायत दर्ज की। खेतपाली अनुसूचित जाति बस्ती को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
बबीता पैन्यूली ने शहीद चंद्र प्रकाश पैन्यूली मार्ग का निर्माण करने की मांग प्रमुखता से उठाई। मुलायम सिंह रावत ने टिहरी झील क्षेत्र में भूमि विक्रय पर रोक लगाने, ब्लॉक में भूमि विवाद निवारण प्रकोष्ठ बनाने की मांग की। रौलाकोट के प्रधान अरविंद नौटियाल ने टिहरी बांध प्रभावित परिवारों का जल्द पुनर्वास करने की मांग की।
बैठक में बीडीओ श्रव्या गोयल, एसडीएम अंकित राज, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रकाश चंद रमोला, कनिष्ठ उपप्रमुख विशन सिंह रांगड, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, विजय देवी, रविंद्र डिमरी, प्रधान रविंद्र सिंह, आरती देवी मौजूद रहे।