{"_id":"67e5556923d7f6ce200b96f4","slug":"the-construction-work-of-yamunotri-ropeway-has-been-closed-for-two-weeks-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-111718-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: दो सप्ताह से बंद पड़ा है यमुनोत्री रोपवे का निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: दो सप्ताह से बंद पड़ा है यमुनोत्री रोपवे का निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
Fri, 28 Mar 2025 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तर काशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तर काशी)
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:45 PM IST
सार
यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का कार्य दो माह पूर्व शुरू किया गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से भूमि समतलीकरण, चहारदीवारी का कार्य शुरू किया गया था। इससे चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों में परियोजना निर्माण की उम्मीद जगी। समतलीकरण कार्य के बाद योजना का कार्य गत दो सप्ताह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनोत्री धाम के लिए बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य पिछले दो सप्ताह से बंद पड़े होने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। धाम के पुरोहितों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इसकी निगरानी कर जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
यमुना के शीतकालीन प्रवास में खरसाली गांव में लंबी मांग के यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का कार्य दो माह पूर्व शुरू किया गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से भूमि समतलीकरण, चहारदीवारी का कार्य शुरू किया गया था। इससे चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों में परियोजना निर्माण की उम्मीद जगी। समतलीकरण कार्य के बाद योजना का कार्य गत दो सप्ताह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के पंचपंडा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन उनियाल, गिरीश उनियाल, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि खरसाली गांव में रोपवे परियोजना का प्रारंभिक कार्य पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज अनुकूल मौसम है, उसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 'धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं...', कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच जानें क्या बोले सीएम
इसलिए पुरोहितों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर परियोजना के निर्माण कार्य में गति लाने की मांग की है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भूमि सीमांकन का कार्य पूरा हो चुका है। संभवत अब दूसरे चरण का सर्वे होना है। इस बारे में कार्यदायी संस्था से जानकारी लेकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।