Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rajgarhi police station has been running without electricity and water for two years.

Uttarkashi News: दो साल से बिना बिजली-पानी के चल रही राजगढ़ी पुलिस चौकी

Sun, 01 Nov 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 01 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Rajgarhi police station has been running without electricity and water for two years.
एक होमगार्ड के भरोसे चल रही है चौकी
विज्ञापन

बड़कोट। बनाल और ठकराल पट्टी के दर्जनों गांवों की सुरक्षा के लिए राजगढ़ी में स्थापित पुलिस चौकी दो साल बाद भी बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रही है। चौकी में न बिजली है, न पानी और न ही पर्याप्त पुलिसकर्मी नियुक्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी का संचालन महज एक होमगार्ड के भरोसे चल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए स्थापित चौकी की उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं।
राजगढ़ी में पुलिस चौकी खोलने की मांग अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से उठती रही है। बड़कोट कोतवाली क्षेत्र की बनाल और ठकराल पट्टी के दर्जनों गांवों के बीच स्थित राजगढ़ी को इसके लिए उपयुक्त स्थान माना गया। लंबे इंतजार के बाद करीब दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चौकी स्थापित तो कर दी गई लेकिन इसके संचालन के लिए जरूरी सुविधाएं आज तक नहीं जुटाई जा सकी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि चौकी खुलने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी और ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। लेकिन बिजली-पानी और पर्याप्त पुलिस बल के अभाव में इन उम्मीदों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ निवासी जगमोहन सिंह राणा सहित स्थानीय लोगों ने चौकी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने कहा कि अभी उक्त चौकी विधिवत ढंग से अभिलेखों में नहीं आई है अभिलेखों में आने के साथ ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed