{"_id":"6ae739497aeb36a2e1057c5c","slug":"demand-to-make-purola-college-a-centre-for-back-examinations-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123118-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला महाविद्यालय में बैक परीक्षाओं का केंद्र बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला महाविद्यालय में बैक परीक्षाओं का केंद्र बनाने की मांग
Sun, 01 Nov 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। पीजी कॉलेज में पंचम एवं षष्ठम सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं का केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने छात्रहितों को देखते हुए पुरोला और मोरी महाविद्यालय के छात्राओं की बैक परीक्षाएं पुरोला महाविद्यालय में ही आयोजित कराने का अनुरोध किया है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह ने ज्ञापन में बताया कि पुरोला और मोरी महाविद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में यदि बैक परीक्षाओं के केंद्र अन्य स्थानों पर बनाए जाते हैं तो विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया है कि पीजी कॉलेज व मोरी महाविद्यालय के पंचम एवं षष्ठम सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं का केंद्र पुरोला महाविद्यालय में निर्धारित किया जाए। संवाद