{"_id":"6a903e76dc58de91650cd82b","slug":"the-congress-cornered-the-bjp-government-over-issues-related-to-temples-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121895-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कांग्रेस ने मंदिरों से जुड़े मामलों पर भाजपा सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कांग्रेस ने मंदिरों से जुड़े मामलों पर भाजपा सरकार को घेरा
Thu, 27 Aug 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा के बाड़ागड्डी क्षेत्र के किशनपुर, मानपुर, कुरोली और कंकराड़ी गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं और मंदिरों में सामने आए कथित चोरी एवं अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने भाजपा पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में यदि मंदिर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी चोरी की खबरों, केदारनाथ धाम में सोने की परत को लेकर उठे विवाद और बद्रीनाथ धाम से जुड़े चोरी के मामलों पर सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भ्रमण के दौरान पूर्व दर्जाधारी घनानंद नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजेंद्र नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, सेवादल जिला संयोजक कमल सिंह रावत, प्रकाश चंद सेमवाल मौजूद थे। संवाद