{"_id":"8af8ef5d806e8804e9520a126700d894","slug":"the-city-remained-troublesome-flies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मक्खियां बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मक्खियां बनी परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो उत्तरकाशी।
Updated Mon, 30 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बाहर डंपिंग जोन नहीं होने से कई महीनों से कचरा डंप किया जा रहा है। कचरे से हवा में उड़ती दुर्गंध तथा मक्खियों से स्वच्छता अभियान पर पलीता लगाते देख नगरवासी हैरान हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी, नगर के घरों, नालियों तथा सड़क से रोजना पांच टन सड़ा बदबूदार कचरे को नगरपालिका जीयोग्रिडवाल के पीछे जमा कर रही है। स्थिति यह है कि मक्खियों के झुंड घरों, होटलों एवं दुकानों में मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों का कचरा डंपिंग जोन का विरोध करने पर अस्थायी तौर बस अड्डे पर जीयोग्रिडवाल के पीछे खाली पड़ी जगह पर कचरा डाला जा रहा है। पालिका के अलावा प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने वाली इस स्थिति को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
कचरा डंपिग जोन के लिए शासन स्तर कार्रवाई चल रही है। मंजूरी मिलने के बाद कचरा डंपिग जोन के लिए जगह तलाश कर जीयोग्रिडवाल के पीछे जमा कचरे को हटाया जाएगा। - सुशील कुमार कुरील, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका उत्तरकाशी।
विज्ञापन
शहर में मक्खियां बढ़ती तादाद चिंता का विषय है। सर्दी के मौसम में मक्खियां काफी कम पाई जाती है, जीयोग्रिडवाल के पीछे कचरा डंप करने तथा नगर में बड़ी संख्या में मक्खियां मंडराने की जानकारी नहीं है।- डा. ज्ञानेंद्र सिंह रावत, सीएमओ उत्तरकाशी।
नगर क्षेत्र में पहली बार सर्दी के सीजन में भारी संख्या मक्खियां दिखाई दे रही है। नगरपलिका को शीघ्र शहर के बीच से कचरा डंपिंग जोन हटाना चाहिए।- बुद्धि सिंह पंवार कार्यकारी अध्यक्ष लोक सेवक संघ उत्तरकाशी।