फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The celebration of the fair of Someshwar Devta

सोमेश्वर देवता के मेले की धूम

Mon, 12 Jul 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
The celebration of the fair of Someshwar Devta
मोरी प्रखंड की अढोर पट्टी में इन दिनों सोमेश्वर देवता के आषाढ़ मेले की धूम है, जिसमें ग्रामीणों की पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर रासों-तांदी नृत्य की प्रस्तुति से समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान मेले में ग्रामीण सोमेश्वर देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी की अढोर, पंचगाई व बडासू पट्टी के 22 गांवों में हर साल सोमेश्वर देवता का आषाढ़ मेला हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष भी वर्तमान तक अढोर पट्टी के सांवणी, तल्ला पांव, सौड़, सिदरी, सटूड़ी, उपला पांव व कोट गांव में मेले का आयोजन किया गया। रविवार को कोट गांव में दो दिवसीय मेले का समापन हो गया, जिसमें देवता के पुजारी कृपाल सिंह, जनक सिंह, चैन सिंह आदि ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में देवता की डोली ग्रामीणों को आशीर्वाद देकर ढाडमीर गांव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के चैन सिंह रावत ने बताया कि ढाडमीर गांव में देवता की डोली पहुंचने पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया ग्रामीणों के आराध्य सोमेश्वर देवता के प्रति लोगों के अटूट श्रद्धा व विश्वास है। इस कारण मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बचन सिंह पंवार, जिपंस हाकम सिंह, राजपाल सिंह, भगत सिंह, सूरजमणि, चैन सिंह रावत, जैन सिंह, रामध्यान, अकबर सिंह, फग्गूराम, जयराम, भजन सिंह, रघुवीर सिंह, सूरत सिंह, बरदास, जयपाल दास, गुलाब दास, कृपाल दास, प्यार दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed