फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sa toso cake tale na Yatra ena Siganisucu

Uttarkashi News: नवरात्र में गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sa toso cake tale na Yatra ena Siganisucu
1500-1800 से बढ़कर हुई अब तीन से साढ़े तीन हजार
विज्ञापन

उत्तरकाशी /बड़कोट। बारिश और श्राद्ध पक्ष के दौरान सुस्त पड़ी गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नवरात्र पर्व के साथ एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिन पहले तक यमुनोत्री में प्रतिदिन 1500 से 1800 श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे लेकिन नवरात्र शुरू होते ही संख्या बढ़कर तीन हजार से साढ़े तीन हजार तक पहुंचने लगी है। इसी तरह गंगोत्री में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
श्रद्धालुओं की आवाजाही में आए इस उछाल से यमुनोत्री यात्रा कारोबार से जुड़े स्थानीय व्यापारियों, घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी संचालकों और अन्य कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौटने लगी है। नवरात्र से पहले बारिश और श्राद्ध पक्ष के चलते यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। इसका असर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम मार्ग पर संचालित कारोबार पर भी देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

उधर, यमुनोत्री धाम क्षेत्र में मौसम लगातार चुनौती बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और धाम क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल और रावल राहुल उनियाल ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से यात्रा से जुड़े लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed