{"_id":"6ad0d8c7c279c10c4d0e71b5","slug":"e-lima-na-marama-dauteitei-toso-ki-liu-era-vakarokorokotaki-mai-chinyalisaur-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122789-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में पांच प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ में पांच प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित
Thu, 15 Oct 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। कृषि एवं स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए पांच प्रगतिशील महिला किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में महिला किसान दिवस पर सम्मानित किया गया। इनमें मथेली की गणिता जोगेला, बल्डोगी की प्रियंका राणा, कुमराड़ा की आरती देवी, जसपुर की बिमला देवी और टिपरी की सुनीता देवी शामिल हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 7 से 15 अक्टूबर तक चले सात दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का भी समापन हुआ। इसमें कुल 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर फसल उत्पादन और आय बढ़ाने का आह्वान किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. गौरव पपने ने महिला किसानों को कृषि आधारित उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए प्रेरित किया। संवाद