फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Ayurvedic hospital shabby Sald

साल्ड का आयुर्वेदिक अस्पताल जर्जर

Mon, 30 Nov 2015 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी Updated Mon, 30 Nov 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
वरुणा घाटी क्षेत्र के 12 गांवों में चिकित्सा सेवाओं के लिए वर्ष 1987 में साल्ड गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल खोला गया था। अस्पताल के मुख्य भवन के साथ ही यहां डाक्टर, फार्मेसिस्ट और अन्य कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए गए। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है।
विज्ञापन


डाक्टर बरामदे में बैठकर ही मरीजों को देख रहे हैं। अस्पताल के आवासीय भवन भी जर्जर हो चुके हैं। वर्षों से अस्पताल का बिजली-पानी का कनेक्शन भी कट गया है।
विज्ञापन



गांव के मंशाराम नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता राणा आदि ने बताया कि क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के मरीज चिकित्सा सेवाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में रहने के बावजूद अस्पताल भवन को दुरुस्त नहीं कराया गया। उन्होंने शीघ्र अस्पताल भवन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सरकारी भवन भी बने हैं जर्जर
अटल आदर्श ग्राम साल्ड में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के साथ अन्य सरकारी भवन भी बदहाल पड़े हैं। बंद पड़े पशु सेवा केंद्र तथा मातृ शिशु रक्षा केंद्र के भवनों में वर्षों से नेपाली परिवार कब्जा किए हैं। पटवारी चौकी, कृषि निवेश केंद्र, आंगनबाड़ी, साधन सहकारी समिति के मिनी बैंक पर अक्सर ताले ही लटके रहते हैं।


अस्पताल भवन बेहद जर्जर होने से मरीजों को यहां भर्ती करने की स्थिति नहीं है। फिलहाल मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था ही है।- डा. रतनमणी भट्ट, चिकित्साधिकारी आयुर्वेदिक अस्पताल साल्ड।


मैंने दो बार अस्पताल का निरीक्षण किया है। स्थिति वास्तव में बड़ी खराब है। लोनिवि से भवन का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।- डा. डीडी बधानी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed