फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The administration cracked down on gas hoarding, seizing 27 domestic cylinders for commercial use

Uttarkashi News: गैस की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, 27 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पकड़े

Fri, 13 Mar 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 13 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
The administration cracked down on gas hoarding, seizing 27 domestic cylinders for commercial use
उत्तरकाशी। पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में चल रहे तनाव को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीमों ने उत्तरकाशी मुख्यालय से मातली तक होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने कुल 42 प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान 27 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल होते हुए पाए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 8 घरेलू सिलेंडरों का चालान किया। प्रत्येक सिलेंडर पर 2200 रुपये की दर से कुल 17,600 रुपये जुर्माना वसूला गया और भविष्य में नियमों केपालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं 19 घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर राजकीय अन्न भंडार ज्ञानसू के गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। इन्हें संबंधित ऑयल कंपनियों को सौंपा जाएगा। चालान की राशि जमा करने और नियमों का पालन करने के आश्वासन के बाद ही इन सिलेंडरों को वापस किया जाएगा। डीएसओ आशीष कुमार ने सभी होटल, ढाबों, सीएससी सेंटरों और आम लोगों से अपील की है कि गैस या ईंधन की जमाखोरी न करें और सरकारी नियमों का पालन करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed