{"_id":"5debd71c8ebc3e1bf466379d","slug":"teachers-adamant-on-demanding-old-pension-utter-kashi-news-drn328560590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर अड़े शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर अड़े शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ‘जवानी में खून देंगे, बुढ़ापे में पेंशन लेंगे’ के नारे के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारी लंबे समय से आंदोलित हैं। हाल ही में ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गौड़ की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बैठक हुई। बैठक में शिक्षक एवं कर्मचारी नेताओं ने सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने अपनी मांग को मजबूती के साथ उठाने के लिए जिला अस्पताल में रक्तदान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मनोज अवस्थी, गोपाल राणा, राकेश रमोला, मनोज परमार, मुरली मनोहर भट्ट, चंदन कुंडरा, उपेंद्र भंडारी, कुलदीप गुसाईं, अजय रावत, सुशील थपलियाल, जयप्रकाश बिजल्वाण, बलदेव राणा, मुरलीमनोहर भट्ट, सुबोध उनियाल, शंकर नैथानी, बलवंत असवाल, अमित सोनी, प्रवेश अवस्थी, शैलेंद्र नौटियाल, लोकेंद्र परमार, धनमोहन राणा आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने यहां जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक की क्षमता कम बताए जाने पर कुल दस कर्मचारी ही रक्तदान कर पाए।
विज्ञापन
अभियान के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, मंत्री सुशील चंद्र तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज असवाल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कर्मियों ने कहा कि वित्तीय संस्थानों की हालत खराब है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार कर्मियों की खून पसीने की कमाई को निजी हाथों में सौंप रही हैं। इस मौके पर विकास डबराल, नीरज नौटियाल, महावीर डंगवाल और अशीष जोशी आदि मौजूद थे।