फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Take medication when you have corona symptoms

कोरोना लक्षण होने पर लें दवा

Mon, 03 May 2021 09:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Take medication when you have corona symptoms
कोविड महामारी के दौर में संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद चिकित्सकों से संपर्क कर विधिवत उपचार कराने के बजाय गलत दवाई खाने से मरीजों की स्थिति बिगड़ रही है और कई बार तो जानलेवा साबित हो रही है। शहरी क्षेत्रों में तो प्रशासन ने केमिस्ट की दुकानों पर बिना चिकित्सक के पर्चे के खांसी, जुखाम, बुखार आदि की दवाएं बेचने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ई-संजीवनी के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए दवाओं का पर्चा जारी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. डीपी जोशी ने ई-संजीवनी के हवाले से बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इन दवाओं का सेवन करें और सलाह का अनुपालन करें तो वह शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं। इसमें Tab Ivermectin 12 mg - एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद तीन दिन तक, Tab Azithromycin 500mg- एक गोली रोज सुबह खाने के बाद तीन दिन तक, Tab Doxi 100mg- एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद सात दिन तक, Tab Paracetamol 650mg- एक गोली जब भी बुखार आए, Tab Limcee500(Ascorbic Acid 500)- तीन बार खाने से पहले दस दिन तक, Tab Zinconia(Elemental Zinc 50mg) -सुबह शाम खाने से पहले दस दिन तक, Calcirol Sachet (Cholicalciferol 6000IU)- दूध के साथ हफ्ते में एक बार एक महीने तक लेनी है। इसके अलावा रोजाना 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीएं, दिन में तीन बार भाप लें, आठ घंटे सोएं, रोजाना हल्का व्यायाम करें या टहलें, ऑक्सीजन लेबल को मॉनिटर करें। उन्होंने कहा कि इस उपचार के पांच दिन बाद भी बुखार बना रहे व ऑक्सीजन लेबल 95 प्रतिशत से कम हो और सांस लेने में दिक्कत आ रही हो तो तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि इस बारे में http://www.esanjeevaniopd.in/RegisterRegards: Uttarakhand Health and Family Welfare Society से अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed